महाराष्ट्र: अकेले में सीनियर सिटीजन को लूटने वाले दो शातिर ठाणे से हुए गिरफ्तार, चोरी के 13 मामले सुलझे!

इन अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस के एक टीम ने पहले उनके चोरी करने के तौर-तरीकों का अध्ययन किया।

महाराष्ट्र: अकेले में सीनियर सिटीजन को लूटने वाले दो शातिर ठाणे से हुए गिरफ्तार, चोरी के 13 मामले सुलझे!

नवी मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। और साथ ही यह दावा भी किया है कि, इन दो लोगों की गिरफ्तारी से राज्य में वरिष्ठ नागरिकों के साथ लूट के 13 मामले सुलझ गये है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपियों ने कई मामलों में खुद को पुलिसवाला या कोई प्रभावशाली व्यक्ति बताकर अकेले घूम रहे बुजुर्गो से कीमती सामान लूट लिया था।

चोरों को पकड़ने के लिए चोरी के तौर-तरीकों का अध्ययन किया 

मीडिया रिपोट्स के अनुसार, नवी मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट II के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र पाटिल ने कहा कि इस मामलें में आरोपियों से पूछताछ की गई। जिसमे पता चला कि ये दोनों आरोपी ऐसे कई मामले में शामिल है जिनमें अपराधियों ने खुद को पुलिसवाला या कोई प्रभावशाली व्यक्ति बताकर अकेले धूम रहे सीनियर सिटीजन को निशाना बनाकर उनसें सोने की चेन या अन्य कीमती सामान की लूट की थी। उन्होंने आगे कहा कि, इन अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस के एक टीम ने पहले उनके चोरी करने के तौर-तरीकों का अध्ययन किया। उसके बाद नवी मुंबई, ठाणे और अन्य संबंधित इलाके में इसी तरह के अपराधों की जांच की गई।  

पुलिस ने साढ़े पांच लाख रुपए का सामान जब्त किया

अधिकारी ने बताया कि, पुलिस की टीम ने सर्च ओपरेशन शुरू कर सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच मे अपराधियों के नाम नरेश जायसवाल (42) (कल्याण) और बाबू मांचेकर (60) (तलोज) का पता चला। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान जब्त किया। जिसमें सोने की चेन और लगभग साढ़े पांच लाख रुपए की कीमत का कीमती सामान था। जांच में पता चला कि आरोपियों ने नवी मुंबई में तुर्भे, नेरूल, कोपरखौरने, वाशी और मुंबई के आसपास के क्षेत्र जैसे सायन, माटुंगा में इस तरह की चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने 13 मामलों का पता लगाया है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow